राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पल्सर बाइक और मोबाइल जप्त

​जिला राजनांदगांव के थाना घुमका और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और एएसपी श्री कीर्तन राठौर व सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के तहत ग्राम कलडबरी के पास घेराबंदी कर एक युवक को अवैध गांजे के साथ दबोचा गया। एसडीओपी श्रीमती मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय मिश्रा और साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार के नेतृत्व वाली टीम ने यह कार्रवाई की।

​मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध पल्सर मोटरसाइकिल को रोका। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी डामेश साहू (21 वर्ष) को मुस्तैदी से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके बैग से करीब 1.45 लाख रुपये मूल्य का 14 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जप्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2.02 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version