इंदौर
इंदौर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ चल रहे अभियान में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है।ग्रांड रियासत कॉलोनी, TCS के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक सिल्वर एक्सेस स्कूटर पर भागते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में नाम आयुष नागर, निवासी उज्जैन बताया।तलाशी में उसके पास से 53.39 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 5 लाख 40 हजार रुपए है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल स्कूटर सहित गिरफ्तार कर लिया ,,आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकिंग का काम करता है। पुूर्व आपराधिक रिकॉर्ड – थाना नानाखेड़ा में धारा 302 (हत्या) का केस दर्ज है।
क्राइम ब्रांच अब इसके नेटवर्क और सप्लायर की तलाश में जुटी है।
जप्त मशरूका: 5.80 लाख
रिपोर्ट – मनोज कुमार शर्मा, इंदौर
*8445637575 / 9837237575

