यादव कॉलोनी, हर्षित नगर में 5 जून से प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ जारी है। यह दिव्य कथा 12 जून तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कथा व्यास पंडित चैतन्य बृजवासी अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का वाचन कर रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण
इस धार्मिक आयोजन की मुख्य आयोजक कोमल शुक्ला हैं, जिन्होंने अधिक मास में 51 श्रीमद्भागवत कथाओं के आयोजन का संकल्प लिया है। उनके इस पुण्य संकल्प को साकार करने में बांके बिहारी परिवार एवं समस्त भक्तजनों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कथा स्थल पर भजन-कीर्तन, जयघोष और भक्तिमय वातावरण ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि कथा के माध्यम से उन्हें आध्यात्मिक शांति, संस्कार और जीवन के महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त हो रहे हैं।
12 जून को कथा का समापन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
“यादव कॉलोनी हर्षित नगर में इन दिनों भक्ति की गंगा बह रही है। 5 जून से 12 जून तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास पंडित चैतन्य बृजवासी जी महाराज अपने श्रीमुख से भक्तों को भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।”रिपोर्टर सुरभि जैन जिला ब्यूरो
