इंदौर

यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू करने के लिए यातायात के चारों जोन में विशेष पेट्रोलिंग

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू करने के लिए यातायात के चारों जोन में विशेष पेट्रोलिंग टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है, इन पेट्रोलिंग टीमों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों एवं अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार, जनसहयोग भी देखने को मिल रहा है, त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा दुकानदार/प्रतिष्ठानों के संकल्पों से लगातार अनाउंसमेंट कर अपील की जा रही की वाहनों को निर्धारित पार्किंग में सुरक्षित खड़ा करें। ऐसे वाहन जो यातायात को बाधित कर रहा था उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही हैं इन क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही जारी है -यातायात जोन-1 : कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड, बड़ा गणपति से कंडिल पूरा, इमली बाजार, अंतिम चौराहा, मरीमाता से बाणगंगा तक कार्रवाई।
यातायात जोन-2 : मालवामिल से पाटनीपुरा, भमोरी, परदेशीपुरा से एलआईजी, रसोमा, विजयनगर क्षेत्र में कार्यवाही
यातायात जोन-3 : न्यू सियागंज पत्थर गोदाम, रेलवे स्टेशन, जेल रोड, एमटीएच, आरएनटी मार्ग, एमजी रोड, व्हाइट चर्च से मधु मिलन, पार्क रोड स्टेशन से जंजीरवाला से इंडस्ट्रीज हाउस से व्हाईट चर्च, घण्टाघर से गीताभवन सड़क के दोनों तरफ कार्यवाही।
यातायात जोन-4 : सपना संगीता, टॉवर चौराहा से खातीवाला टैंक, ट्रांसपोर्ट नगर टी, चोइथराम चौराहा, सिंधी कालोनी, राजवाड़ा क्षेत्र, जवाहरमार्ग, खजूरी बाजार, सराफा क्षेत्र, भवरकुआ से भोलाराम उस्ताद मार्ग तक
सैकड़ो वाहनों को नो पार्किंग क्षेत्रो से हटवाया गया नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्हील लॉक, क्रेन एवं चालानी कार्यवाही कर रास्ता सुचारू रूप से चालू करवाया गया यातायात पुलिस द्वारा की जा रही इस निरंतर कार्यवाही से शहर के कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्थित एवं सुगम हुई है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिली ,,इंदौर यातायात पुलिस द्वारा शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा आने वाले दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग एवं सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मध्य प्रदेश पुलिस सदा आपकी सेवा में तत्पर

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version