रायपुर 

स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर रायपुर यातायात पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन और निर्देशन में शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में 17 और 18 जुलाई को संयुक्त रूप से की गई बड़ी कार्रवाई में अब तक कुल 50 नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे गए हैं। कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस टीम द्वारा चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाने और उनकी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की सख्त समझाइश भी दी जा रही है। यातायात पुलिस ने साफ कर दिया है कि बच्चों की सुरक्षा उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है और नियमों को ताक पर रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़       

Leave A Reply

Exit mobile version