मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।
बिलासापुर- प्रार्थी योगेश कुमार साहू का दिनांक 08.04.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनाक 08.04.2026 के सुबह करीब 10.30 बजे अपने मोटर सायकल कमांक सीजी 10 बी. के. 2098 में रामापोर्ट के पीछे सामान छोडने गया था रोड में अपने वाहन को खड़ी करके कस्टमर को सामान देने गया था वापास आकर देखा तो मोटर सायकल में लगे मोबाईल स्टैण्ड में इसका मोबाईल वीवो वाई 21ए नहीं था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त मोबाईल को चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराते हुए उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी तकनिकी आधार पर विवेचना. दौरान उक्त मोबाइल एक व्यक्ति के पास मिला जिससे पूछताछ में अपना नाम सिकंदर अली बताया जिनके द्वारा 4 अन्य मोबाइल की भी चोरी करना तथा उसे कन्हैया ठाकुर के पास बेचना बताया|आरोपी के बतायेनुसार उसके साथी कन्हैया ठाकुर को घेरा बंदी क़र पकडे जाने पर उसके कब्जे से 4 अन्य मोबाइल को जप्त किया गया |आरोपी सिकंदर अली के कब्जे से एक नग मोबाईल वीवो वाई 21ए एवं इसके साथी कन्हैया ठाकुर से 4 नग मोबाइल अलग अलग कंपनी के मोबाईल को जप्त कर उक्त आरोपीगणो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र सिंह, सउनि संजय शर्मा, प्रआर जय सिंह धुर्वे, भागीरथी गेंदले, आर .राहुल राजपूत, का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी- 1.सिकंदर अली पिता रशीद अली उम्र 25 साल सा. ईरानी मोहल्ला चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.*
2. कन्हैया ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 19 साल सा. डबरीपारा सांईस कालेज के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
जिला ब्यूरो शंकर अधीजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जंक्यानी
