Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 06 15 at 18.41.34

राम मंदिर: राम नाम की लूट है………….

June 15, 2026
WhatsApp Image 2026 06 15 at 18.17.59

जिला पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों का हुआ सम्मान

June 15, 2026
WhatsApp Image 2026 06 15 at 17.42.36

बागबाहरा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला: प्रभारी मंत्री दयाल दास, सांसद रूपकुमारी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया धरती मां को बचाने का संदेश

June 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • राम मंदिर: राम नाम की लूट है………….
  • जिला पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों का हुआ सम्मान
  • बागबाहरा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला: प्रभारी मंत्री दयाल दास, सांसद रूपकुमारी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया धरती मां को बचाने का संदेश
  • गरियाबंद जिले के पैरीघूम्मर  पर्यटन स्थल में स्थानीय ग्रामीणों ने किया श्रमदान पुलिस प्रशासन ने दी नशाखोरी के खिलाफ सख्त चेतावनी।
  • *बसना विधायक कार्यालय में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन हेतु विशेष बैठक संपन्न, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने रूपरेखा तैयार कर दिए आवश्यक निर्देश*
  • *मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी*
  • *राष्ट्रीय कवि संगम का सम्मान समारोह और काव्य गोष्ठी संपन्न, बिलासपुर और बालोद जिला इकाइयां सम्मानित*
  • **मंडला जिले के बीजाडांडी के सिद्धांत सिटिजन होम वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को बंधक बनाने का आरोप बिना मर्जी ले गए वृद्ध आश्रम के नाम पर धोखाधड़ी*
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - *मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी*
देश

*मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी*

PolicewalaBy PolicewalaJune 15, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 06 15 at 14.05.57

 

*भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन*

 

*मनेंद्रगढ़ – एमसीबी* –  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में जनसंपर्क विभाग द्वारा 15 जून से 17 जून 2026 तक भगत सिंह चौक में तीन दिवसीय विशेष विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

प्रदर्शनी का उद्देश्य शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। प्रदर्शनी में विगत 12 वर्षों के दौरान आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण विकास तथा डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को आकर्षक छायाचित्रों, प्रदर्श पैनलों एवं जानकारीपरक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, आत्मनिर्भर भारत अभियान, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश में संचालित विकास कार्यों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी स्थल पर नागरिकों को योजनाओं के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा शासन की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें। यह प्रदर्शनी शासन और नागरिकों के बीच संवाद का भी एक प्रभावी माध्यम बनेगी।

 

*विशिष्ट जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की रहेगी सहभागिता*

प्रदर्शनी के उद्घाटन एवं विभिन्न कार्यक्रमों में विधानसभा भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पादेवी पावले, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र पटवा, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, द्वारिका जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, श्रीमती सरोज यादव, संजय राय, रामलाल साहू ,राजकुमार बधावन, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, लखन लाल श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पटवा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री राहुल जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिला समूहों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से प्रदर्शनी में सहभागिता कर विकास और जनकल्याण की इस प्रेरणादायी यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है। यह प्रदर्शनी केवल उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और जनकल्याण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतिबिंब होगी।

 

संवाददाता – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 15 at 18.41.34

राम मंदिर: राम नाम की लूट है………….

June 15, 2026
WhatsApp Image 2026 06 15 at 18.17.59

जिला पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों का हुआ सम्मान

June 15, 2026
WhatsApp Image 2026 06 15 at 17.42.36

बागबाहरा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला: प्रभारी मंत्री दयाल दास, सांसद रूपकुमारी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया धरती मां को बचाने का संदेश

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026812
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026746
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026600
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026556
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 06 15 at 18.41.34 देश

राम मंदिर: राम नाम की लूट है………….

By PolicewalaJune 15, 20261

भोपाल – हम बचपन से ही सुनते आ रहे हैं कि राम नाम की…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 15 at 18.17.59

जिला पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों का हुआ सम्मान

June 15, 2026
WhatsApp Image 2026 06 15 at 17.42.36

बागबाहरा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला: प्रभारी मंत्री दयाल दास, सांसद रूपकुमारी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया धरती मां को बचाने का संदेश

June 15, 2026
WhatsApp Image 2026 06 15 at 16.59.30

गरियाबंद जिले के पैरीघूम्मर  पर्यटन स्थल में स्थानीय ग्रामीणों ने किया श्रमदान पुलिस प्रशासन ने दी नशाखोरी के खिलाफ सख्त चेतावनी।

June 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 06 15 at 18.41.34

राम मंदिर: राम नाम की लूट है………….

June 15, 2026
WhatsApp Image 2026 06 15 at 18.17.59

जिला पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों का हुआ सम्मान

June 15, 2026
Visitors
1701368
This Month : 29233
This Year : 273285
Total Users : 1275605
Views Today : 2583
Total views : 5681311
Who's Online : 8
Server Time : 2026-06-15
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.