सिवनी, 7 मार्च 2026।
मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद माहिर साहब (भोपाल) के निर्देशानुसार तथा प्रदेश महामंत्री शोएब राजा के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष साजिद खान (सज्जू) द्वारा सिवनी जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जारी प्रेस नोट में बताया गया कि परिषद के संगठन को मजबूत करने तथा समाज में शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, सह-सचिव, मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, लीगल एडवाइजर, संरक्षक एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
परिषद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठन के संविधान और नियमों के तहत कार्य करते हुए समाज में शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही सभी धर्मों और समाज के लोगों के साथ आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करते हुए समाजहित और देशहित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
जिला अध्यक्ष साजिद खान (सज्जू) ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
रिपोर्ट अब्दुल हक
