इंदौर
देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी श्री दिलीप पुरी के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
1. घटना की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन है को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया है।
2. परिवार के साथ सीएम ने कहा – इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
3. दिवंगत पुरी की धर्मपत्नी को सब इंस्पेक्टर पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।
4. परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
