मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर कलेक्टर ने पशुपतिनाथ लोक, मंदसौर हवाई पट्टी एवं मल्हारगढ़ कॉलेज का किया निरीक्षण

मंदसौर 28 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 29 जनवरी को प्रस्तावित मंदसौर जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने भगवान पशुपतिनाथ लोक, मंदसौर हवाई पट्टी एवं मल्हारगढ़ कॉलेज सभा स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री द्वारा भगवान पशुपतिनाथ लोक के लोकार्पण तथा मल्हारगढ़ में भावांतर राशि भुगतान कार्यक्रम में सहभागिता की जानी है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने पशुपतिनाथ लोक परिसर में मंदिर क्षेत्र, प्रदर्शनी व्यवस्था, पालकी एवं संपूर्ण लोक भ्रमण का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके पश्चात उन्होंने मंदसौर हवाई पट्टी का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने मल्हारगढ़ में कॉलेज ग्राउंड एवं हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सुवासरा से अनिल पोरवाल की रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version