फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद भर में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार को जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, मंदिरों, स्कूल-कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया। टीम ने उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, महिला सम्मान हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अभियान के दौरान सादे वस्त्रों में महिला पुलिस कर्मियों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए गए 36 शोहदों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई करते हुए चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस ने उन्हें हिदायत दी कि भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर सख्त कार्रवाई होगी।
इसके साथ ही मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग कर कुल 8 परिवारों में चल रहे विवादों में समझौता कराया गया।
थानावार कार्रवाई:
सिरसागंज – 6, उत्तर – 4, खैरगढ़ – 4, दक्षिण – 4, नसीरपुर – 3, टूंडला – 2, नारखी – 2, रसूलपुर – 2, रजावली – 2, लाइनपार – 2, शिकोहाबाद – 2, एका – 1, नगला सिंघी – 1, फरिहा – 1। कुल 36 शोहदों पर कार्रवाई हुई।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा







