Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
a63795e0 de24 4fc5 9ab6 528091afe83a

रायपुर में NPOP एवं Traceability Systems पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण संपन्न

May 21, 2026
web.whatsapp 3

पुलिस सम्मान समारोह में जगत बहादुर अनु भैया ने बढ़ाया पुलिस कर्मियों का उत्साह

May 21, 2026
WhatsApp Image 2026 05 21 at 15.14.37

मानपुर में प्रशासनिक लापरवाही से प्यासे 28 गांव, बल्हौड़ मल्टी विलेज प्रोजेक्ट बना भ्रष्टाचार का प्रतीक!

May 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रायपुर में NPOP एवं Traceability Systems पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण संपन्न
  • पुलिस सम्मान समारोह में जगत बहादुर अनु भैया ने बढ़ाया पुलिस कर्मियों का उत्साह
  • मानपुर में प्रशासनिक लापरवाही से प्यासे 28 गांव, बल्हौड़ मल्टी विलेज प्रोजेक्ट बना भ्रष्टाचार का प्रतीक!
  • गरियाबंद नगर में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन का सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है “न्यू डिजनी लैंड मनोरंजन पार्क एवं मीना बाजार”।
  • जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: डॉक्टरों की लेट-लतीफी से गर्भ में शिशु की मौत, परिजनों ने कलेक्टर से की शिकायत
  • MCB को मिली हाईटेक सुरक्षा कवच: ‘डायल 112’ के 8 नए वाहन हुए रवाना, अब आपात स्थिति में फौरन पहुंचेगी राहत
  • धूल के गुब्बारे में तब्दील हुआ शहडोल-रीवा रोड, सफर बना जानलेवा
  • श्रीराम कथा में उमड़ी भारी भीड़ कथा का तीसरा दिन
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - मानपुर में प्रशासनिक लापरवाही से प्यासे 28 गांव, बल्हौड़ मल्टी विलेज प्रोजेक्ट बना भ्रष्टाचार का प्रतीक!
क्षेत्रीय खबर

मानपुर में प्रशासनिक लापरवाही से प्यासे 28 गांव, बल्हौड़ मल्टी विलेज प्रोजेक्ट बना भ्रष्टाचार का प्रतीक!

PolicewalaBy PolicewalaMay 21, 2026No Comments153 Views
WhatsApp Image 2026 05 21 at 15.14.37

मानपुर में प्रशासनिक लापरवाही से प्यासे 28 गांव, बल्हौड़ मल्टी विलेज प्रोजेक्ट बना भ्रष्टाचार का प्रतीक!

उमरिया -जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत संचालित बल्हौड़ मल्टी विलेज प्रोजेक्ट अब प्रशासनिक उदासीनता, भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्यों का बड़ा उदाहरण बनता जा रहा है। जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद 8 वर्षों बाद भी 28 गांवों के ग्रामीणों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण पूरी योजना दम तोड़ती नजर आ रही है।
परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र के गांवों में घर-घर नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाना था, लेकिन आज भी अधिकांश गांव पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। कई गांवों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा पड़ा है, तो कहीं पाइपलाइन फूट चुकी है। जिन स्थानों पर कार्य पूरा बताया जा रहा है, वहां भी नियमित जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में योजना पूरी दिखाकर करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।WhatsApp Image 2026 05 21 at 15.14.37 1
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परियोजना में निर्माण कार्य बेहद घटिया स्तर का किया गया है। कई गांवों में पानी की टंकियां अधूरी पड़ी हैं। कहीं पेंटिंग नहीं हुई तो कहीं सुरक्षा के लिए गेट और बाउंड्रीवाल तक नहीं बनाई गई। कई स्थानों पर निर्माण सामग्री खुले में पड़ी खराब हो रही है, जिससे साफ जाहिर होता है कि कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है।
सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि जब करोड़ों रुपये के बिल पास हो चुके हैं, तो फिर आज तक WTP परिसर में सड़क निर्माण और कार्यालय भवन का कार्य पूरा क्यों नहीं हो पाया। मौके की स्थिति देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि केवल फाइलों में विकास दिखाकर राशि का बंदरबांट किया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इंटरजेन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल सिंह अधिकांश समय परियोजना क्षेत्र से बाहर रहते हैं। मानपुर क्षेत्र में उनकी अनुपस्थिति के कारण परियोजना की निगरानी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूर बैठकर केवल कागजी कार्रवाई के माध्यम से कार्य संचालित किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर निर्माण अधूरा और अव्यवस्थित पड़ा है।
सूत्रों के अनुसार PIU विभाग और कंपनी प्रबंधन की मिलीभगत से वर्षों से यह खेल जारी है। बिना कार्य पूर्ण हुए भुगतान निकालना, अधूरे निर्माण को पूर्ण दर्शाना और गुणवत्ता विहीन कार्यों को नजरअंदाज करना अब इस परियोजना की पहचान बन चुकी है। लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि CM हेल्पलाइन में कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी आज तक मौके पर निरीक्षण करने तक नहीं पहुंचे। मानपुर मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर दूर स्थित परियोजना स्थल की बदहाल स्थिति देखने की जहमत तक अधिकारियों ने नहीं उठाई। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस परियोजना की उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई गई, तो जल जीवन मिशन की यह योजना आने वाले समय में जिले की सबसे बड़ी विफल परियोजनाओं में गिनी जाएगी। आज भी गांवों की महिलाएं दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में हर घर जल पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं।

अजय पाल

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

web.whatsapp 3

पुलिस सम्मान समारोह में जगत बहादुर अनु भैया ने बढ़ाया पुलिस कर्मियों का उत्साह

May 21, 2026
WhatsApp Image 2026 05 20 at 17.12.43 1

जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: डॉक्टरों की लेट-लतीफी से गर्भ में शिशु की मौत, परिजनों ने कलेक्टर से की शिकायत

May 20, 2026
WhatsApp Image 2026 05 20 at 15.40.32

MCB को मिली हाईटेक सुरक्षा कवच: ‘डायल 112’ के 8 नए वाहन हुए रवाना, अब आपात स्थिति में फौरन पहुंचेगी राहत

May 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026780
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026727
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026550
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026543
Don't Miss
a63795e0 de24 4fc5 9ab6 528091afe83a Policewala

रायपुर में NPOP एवं Traceability Systems पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण संपन्न

By PolicewalaMay 21, 20261

रायपुर, 20 मई 2026: राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (SFRTI), रायपुर के तत्वावधान में…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
web.whatsapp 3

पुलिस सम्मान समारोह में जगत बहादुर अनु भैया ने बढ़ाया पुलिस कर्मियों का उत्साह

May 21, 2026
WhatsApp Image 2026 05 21 at 15.14.37

मानपुर में प्रशासनिक लापरवाही से प्यासे 28 गांव, बल्हौड़ मल्टी विलेज प्रोजेक्ट बना भ्रष्टाचार का प्रतीक!

May 21, 2026
0d041c00 9ee1 4afd 8912 f545a33353f9

गरियाबंद नगर में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन का सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है “न्यू डिजनी लैंड मनोरंजन पार्क एवं मीना बाजार”।

May 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
a63795e0 de24 4fc5 9ab6 528091afe83a

रायपुर में NPOP एवं Traceability Systems पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण संपन्न

May 21, 2026
web.whatsapp 3

पुलिस सम्मान समारोह में जगत बहादुर अनु भैया ने बढ़ाया पुलिस कर्मियों का उत्साह

May 21, 2026
Visitors
1654040
This Month : 46814
This Year : 225957
Total Users : 1228277
Views Today : 2600
Total views : 5590623
Who's Online : 14
Server Time : 2026-05-21
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.