श्रीमती अंजना क्षत्रिय की स्मृति में अंकित एवं स्नेह क्षत्रिय ने जिला चिकित्सालय कटनी में किया स्वैच्छिक रक्तदान

कटनी- दिवंगत श्रीमती अंजना क्षत्रिय की पुण्य एवं श्राद्ध तिथि पर उनके बेटे अंकित क्षत्रिय एवं बहू स्नेह क्षत्रिय ने जिला चिकित्सालय कटनी स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान कर अपनी मम्मी जी की स्मृति को अनूठे और प्रेरणादायी तरीके से नमन किया।

माँ की पुण्यतिथि को केवल स्मरण और श्रद्धांजलि तक सीमित न रखते हुए अंकित एवं स्नेह क्षत्रिय ने इसे मानव सेवा और जीवन बचाने के संकल्प से जोड़ा। उनका मानना है कि अपने प्रियजन की स्मृति में किया गया ऐसा कार्य, जो किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा की किरण बन सके, सच्ची श्रद्धांजलि का सबसे सुंदर रूप है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “माँ अंजना क्षत्रिय आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृति सदैव हमारे साथ है। उनकी पुण्य एवं श्राद्ध तिथि पर रक्तदान के माध्यम से यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में हमारा योगदान हो सके, तो यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

श्रद्धांजलि का ऐसा रूप, जो किसी को जीवन दे

रक्तदान के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश देते हुए अंकित एवं स्नेह क्षत्रिय ने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं होता। इसकी उपलब्धता पूरी तरह स्वैच्छिक रक्तदाताओं पर निर्भर करती है। दुर्घटना, ऑपरेशन, प्रसव अथवा गंभीर बीमारी के दौरान किसी भी व्यक्ति को अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है।

इसलिए स्वस्थ एवं पात्र लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, पुण्यतिथि अथवा जीवन के किसी भी विशेष अवसर पर रक्तदान अवश्य करें।

रिपोर्ट – पुलिसवाला ब्यूरो

Leave A Reply