बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल  और गुलदस्ता फाउंडेशन द्वारा सेवा एवं मानवता की भावना को आगे बढ़ाते हुए सिम्स परिसर में जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए आज 5 अक्टूबर  को भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 7 बजे से आयोजित इस सेवा कार्य में लगभग 400 लोगों को दाल, चावल एवं सब्जी सहित भोजन वितरण कराया गया। WhatsApp Image 2026 10 05 at 20.07.15 1

 

लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण सहित विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां संचालित की जाती हैं। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सहयोग प्रदान करना और समाज में सेवा, संवेदना एवं मानवता की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रीता राजगीर, सचिव दीप्ति साहू ,डॉ सुरभि राजगीर, डॉक्टर सविता पांडे,रेणुका श्रीवास्तव, प्रीतम केवट, डॉ सुमन आर्य, सीमा श्रीवास्तव कविता बनर्जी, संगीता लांजेवर गीता प्रजापति, रेनू गौतम, साक्षी केनार ,निक्की पांडे, सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। हर्ष की बात है कि इससे वह कार्य में सिम्स के डीन डॉ.      रमनेस मूर्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया और सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

क्लब अध्यक्ष रीता राजगीर ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा।

 

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा

Leave A Reply

Exit mobile version