महासमुंद SP के कुशल मार्गदर्शन एवं CSP ललिता मेहर के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन निश्चय’ को एक और बड़ी सफलता मिली है, जिसमें पुलिस ने करोड़ों की मादक पदार्थ तस्करी का पर्दाफाश किया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने सतर्कता दिखाते हुए ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रहे एक आईशर ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसमें केले की बोरियों के नीचे शातिर तरीके से 912.760 किलोग्राम गांजा छिपाया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त खेप की कीमत 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है।WhatsApp Image 2026 04 18 at 17.16.27 1

​पुलिस ने इस मामले में जमशेदपुर निवासी तस्कर अब्दुल नईम को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट्स का इस्तेमाल कर रहा था। ट्रक से बरामद 4 अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट्स और तस्करी के इस तरीके ने अपराधियों की गहरी साजिश को उजागर किया है। उल्लेखनीय है कि महासमुंद पुलिस ने पिछले तीन महीनों में रिकॉर्ड कार्रवाई करते हुए अब तक 56 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त कर 187 तस्करों को जेल भेजा है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तस्करी के मुख्य नेटवर्क की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव,

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version