रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कई इलाकों में बने भारी बारिश के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई और आदेश के क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे देखते हुए स्कूलों में एक दिन का अवकाश रखा गया है। अभिभावकों से भी मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
यह अवकाश शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होने की जानकारी सामने आई है। जिला स्तर पर भी मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा निर्णय लिए जा सकते हैं।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- ई-चालान के नाम पर साइबर फ्रॉड से सावधान, केवल अधिकृत पोर्टल से करें भुगतान
- 3 साल से फरार दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का स्थायी वारंटी गरियाबंद से गिरफ्तार
- ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने दिया जनजागरूकता का संदेश
- शहर की तासीर के अनुरूप बने विकास की योजना : सोनमणि बोरा
- कार चालक को रोककर सामान चोरी करने का नया तरीका, रायपुर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- रक्षाबंधन के दिन हुए बवाल के बाद फरार चल रहा मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर MP से गिरफ्तार*
- स्लग – नदी में नहाने गए दो बालक लापता
- एकलव्य स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, फरार कम्प्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार
