चंदेरी- शारदीय नवरात्रि के पहले दिन माँ के दरबार में आस्था का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला जहाँ श्रद्धालु छोटू लोधी अपने हाथों में जलता हुआ दीपक लेकर घुटनों के बल पूरे 150 जीना (सीढ़ियां) चढ़कर जगत जननी जागेश्वरी माई के पवित्र दरबार में पहुंचे। मंदिर की कठिन चढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ माई की दिव्य आरती की और आशीर्वाद लिया।
श्रद्धा की कठिन परीक्षा:- हाथों में जलती हुई ज्योति को संतुलित करते हुए घुटनों के बल इतनी सीढ़ियां चढ़ना बेहद कठिन था। छोटू लोधी की इस कठिन साधना को देखकर वहाँ मौजूद अन्य श्रद्धालु भी भाव-विभोर हो गए।
नौ दिनों तक उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब—
जगत जननी जागेश्वरी माई के प्रति भक्तों में अगाध श्रद्धा है। नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक यहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी तरह-तरह की मनोकामनाएं लेकर पहुँचते हैं। कोई कठिन व्रत रखकर तो कोई पैदल यात्रा करके माँ के चरणों में हाजिरी लगाता है। इन नौ दिनों में जागेश्वरी माई के दरबार का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय बना रहता है।
Trending
- डोडा चुरा माफिया पर बड़ा प्रहार सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 4.2 टन डोडा चूरा जब्त; गेहूं की बोरियों की आड़ में हो रही थी तस्करी*
- भक्ति की अनूठी मिसाल: हाथों में दीपक लिए घुटनों के बल 150 सीढ़ियां चढ़कर जागेश्वरी माई के दरबार पहुंचे छोटू लोधी
- नवरात्रि पर्व को लेकर थाना कुठला में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील
- बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
- रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।
- मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026
- सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
- न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

