Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
c593bf34 5f2c 457c a464 99b3ef8b460c

भक्ति की अनूठी मिसाल: हाथों में दीपक लिए घुटनों के बल 150 सीढ़ियां चढ़कर जागेश्वरी माई के दरबार पहुंचे छोटू लोधी

October 12, 2026
c7329f35 1d01 48b9 867f caa1df60b29d

नवरात्रि पर्व को लेकर थाना कुठला में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील

October 12, 2026
6f191839 4410 4b07 9308 5b0ffa1316a3

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • भक्ति की अनूठी मिसाल: हाथों में दीपक लिए घुटनों के बल 150 सीढ़ियां चढ़कर जागेश्वरी माई के दरबार पहुंचे छोटू लोधी
  • नवरात्रि पर्व को लेकर थाना कुठला में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील
  • बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
  • रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।
  • मंडला की बेटी विभूति जैन ने जीता ‘प्राइड ऑफ़ तेलंगाना अवॉर्ड 2026
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत उप-जेल नागौद में स्वास्थ्य शिविर आयोजितराज्यमंत्री ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
  • नीमच अंचल के सबसे बड़े गरबा महोत्सव डायमंड रोटरी डांडिया का आज से होगा भव्य आगाज ।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - ब्लांक कांग्रेस रवि मिश्रा के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत
क्षेत्रीय खबर

ब्लांक कांग्रेस रवि मिश्रा के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

PolicewalaBy PolicewalaJanuary 4, 2026No Comments24 Views
web.whatsapp 78

ब्लांक कांग्रेस रवि मिश्रा के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

कांग्रेस में हुआ नयी ऊर्जा का संचार

लोकेशन उमरिया
संवाददाता इनायत अहमद

बिरसिंहपुर पाली संगठन सृजन के तहत नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रवि मिश्रा की ताजपोशी और प्रथम नगर आगमन पर आज उनका भव्य स्वागत किया गया। विदित होवे की कल रवि मिश्रा भोपाल से चलकर दोपहर 12 बजे बिरसिंहपुर पाली पहुंचते ही नगर प्रवेश करते ही सांई मंदिर चौराहे पर एकत्रित हजारों काग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैण्ड बाजों, के साथ रवि मिश्रा का स्वागत किया। सर्व प्रथम कांग्रेस नेताओं ने अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात ब्लाक अध्यक्ष और अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया वहा से जुलुस की शक्ल में काग्रेस जन नगर में विराजित शक्ति पीढ बिरासनी माता के दरबार में पहुँच कर पूजा आराधना की गयी। इसके पश्चात नगर के हृदय स्थल प्रकाश चौराहे पर यह स्वागत कार्यक्रम आम सभा में तब्दील हो गयी, जहाँ पर राष्ट्र पिता महात्मा गॉंधी और सावित्री बाई फूले की छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर सादर नमन किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में अतिथियों और नव निर्वाचित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष का माल्यार्पण किया गया। स्वागत भाषण सनू उपाध्याय ने व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस ने ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी ऊर्जा वान युवक के हाथ में सौपकर सराहनीय कार्य किया है। रवि मिश्रा को मिली महती भूमिका से काग्रेंस में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है, अब आने वाले दिनों में इसके सुखद परिणाम भी देखने को मिलेगें। आगे आपने महा विद्यालय में अब तक वाणिज्य संकाय शुरू न होने, और कन्या उच्चतर विद्यालय के लिए बस सुविधा उपलब्ध न होने की समस्याओ को प्रमुखता से उठाया।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अम्बूूज सिंह ने अपने उदबोधन में क्षेत्र की समस्याओं को रेखांकित करते हुए कहा की समय रहते अगर समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो कांग्रेस जन आंदोलन छेडेगा।
विक्रम प्रताप सिंह युवा काग्रेस प्रदेश सचिव ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस की रीति नीति ही सदैव संघर्ष की रही है। आजादी की लड़ाई कांग्रेस ने ही लडी थी, आज भी भाजपा के कुशासन से लेकर सडक से लेकर संसद तक लड रही है, लेकिन आम जनो के साथ जो छलावा हो रहा है और वह जनता आज मूक बन कर तमाशा देख रही है। जरूरत है कि जनता दीर्घ काल को देखते हुए कांग्रेस के साथ चले तो अराजकता से मुक्ति मिल सकेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी प्रसाद मिश्रा ने इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए कहा की आज एक लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस की शक्ति आज दिखाई दे रही है , कांग्रेस ने जिस तरह युवा के ऊपर जिस तरह भरोसा जताया है, वह उस पर खरा सोना साबित होगा। वर्तमान में पिछले पांच बर्षीय से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, और भाजपा के विधायक लगातार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन क्षेत्र का विकास जिस तरह होना चाहिए वह नहीं हुआ। क्षेत्र में जो विकास दिखाई दे रहा है वह कांग्रेस की देन है, वह चाहे संजय गाँधी ताप परियोजना हो याकि कोयला खदान हो सब उसी काल की है। कांग्रेस समर्थित इंटक श्रमिक संघ के केन्द्रीय सचिव प्रीतम पाठक ने बतलाया की पाली विकास खंड में दस कोयला खदान खुलने जा रही है उनमें से नौ कोयला खदान निजी हाथों में सौप दी गई है सिर्फ एक खदान कोल इंडिया को मिली है, जिससे स्थानीय कामगारों और बेरोजगारों में व्यापक निराशा छायी हुई है। आपने उदबोधन में कहा की देश का दुर्भाग्य है कि सभी उद्योग आज निजी हाथों में सौपने के कारण बेरोजगारी विकराल समस्या बन गयी है। सिंगरौली की समस्या को रेखांकित करते हुए आपने कहा की लाखों वृक्षों की बलि चढा कर खदान अडानी जी को सौंप दिया गया,लगातार वृक्षों की कटाई से प्रदूषण, जलवायु की समस्या उत्पन्न होने से जीवन संकट मय हो गया है।web.whatsapp 77
कांग्रेस जिला संगठन सचिव पुष्पराज सिंह ने कहा की आज देश में मध्यम वर्गीय परिवारों की हालात अत्यंत नाजुक बनी हुई है। आज देश में मोदी जी के नजर में दो वर्ग है अमीर या की गरीब। मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए कोई नीति नहीं, कोई योजना नहीं रह गई। आपने रतलाम, छिंदवाड़ा, और इंदौर की घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पर असंवेदनशीलता के तीखे आरोप लगाये।
सजीव खण्डेलवाल ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा की क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री दो बार बिरसिंहपुर पाली के दौरे पर आये और क्षेत्र के विकास के लिए एक फूटी कौड़ी नहीं दी। नगर पालिका से लेकर दिल्ली तक भाजपा सत्तासीन है, लेकिन क्षेत्र की जो दुर्दशा से आप सब वाकिफ है। बन्नौदा में सी एम राइज विद्यालय बनना था, वहा से बदल कर बरबसपुर लाया गया वहा भी आज तक भूमि पूजन नहीं हुआ। कांग्रेस के उमरिया जिले के प्रभारी नीरज बघेल ने संबोधित करते हुए कहा की भाजपा देश में डरा कर राज कर रही है। एक करोड़ लोगों को बीस लाख लोगों का भय दिखा कर बोट ले लेती है। वह रंग से जाति से भय फैला रही है। कांग्रेस देश के सभी वर्गों को लेकर चलती है और सामाजिक सद्भाव ही उसकी ताकत है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंजी विजय कोल ने प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता के मुद्दे पर आडे हाथ लेते हुए कहा की भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर असफल हैं, कानून व्यवस्था की लचर कार्य प्रणाली के कारण निर्दोष लोग काल कलवित हो रहें हैं और भाजपा मदमस्त होकर राज कर रही है।
अंत में आभार प्रदर्शन नव निर्वाचित रवि मिश्रा ने करते हुए कहा की कांग्रेस ने जिस भरोसे से कमान सौंपी है उसमें खरा उतरने की कोशिश करूँगा। मेरा प्रयास होगा की वरिष्ठों का मार्गदर्शन और सहयोग से कांग्रेस एक बार अपने खोये हुए गौरव को हासिल करने में सफल होंगी। कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति ने कांग्रेस में उत्साह भर दिया।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1

[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर,

October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.04.40

गोटेगांव: कांग्रेस पार्टी ने निकाली विरोध रैली, मांगा चुनाव आयुक्त का इस्तीफा

October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 12.49.39

वन विभाग एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आमाखेरवा छठ घाट पर चला स्वच्छता अभियान, जवानों ने किया श्रमदान

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026910
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026758
Don't Miss
c593bf34 5f2c 457c a464 99b3ef8b460c Policewala

भक्ति की अनूठी मिसाल: हाथों में दीपक लिए घुटनों के बल 150 सीढ़ियां चढ़कर जागेश्वरी माई के दरबार पहुंचे छोटू लोधी

By PolicewalaOctober 12, 20265

चंदेरी- शारदीय नवरात्रि के पहले दिन माँ के दरबार में आस्था का एक अद्भुत नजारा…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
c7329f35 1d01 48b9 867f caa1df60b29d

नवरात्रि पर्व को लेकर थाना कुठला में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील

October 12, 2026
6f191839 4410 4b07 9308 5b0ffa1316a3

बड़वारा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

October 11, 2026
2cf823da 1849 4e94 86b4 4a2612f17f80

रायपुर: पेपर कटर से वार कर युवक की हत्या, चंद घंटों में पकड़ा गया अपचारी बालक।

October 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
c593bf34 5f2c 457c a464 99b3ef8b460c

भक्ति की अनूठी मिसाल: हाथों में दीपक लिए घुटनों के बल 150 सीढ़ियां चढ़कर जागेश्वरी माई के दरबार पहुंचे छोटू लोधी

October 12, 2026
c7329f35 1d01 48b9 867f caa1df60b29d

नवरात्रि पर्व को लेकर थाना कुठला में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील

October 12, 2026
Visitors
1946393
This Month : 27618
This Year : 518310
Total Users : 1520630
Views Today : 1916
Total views : 6248712
Who's Online : 16
Server Time : 2026-10-12
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.