राजनांदगांव पुलिस की तत्परता से बालाघाट (म.प्र.) से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री एलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों एवं धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली को साइबर धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। प्रार्थी निरीक्षक रामेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 381/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी.एन.एस. कायम किया गया था। विवेचना के दौरान यह पाया गया कि आरोपी द्वारा फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) और सिम कार्ड का उपयोग कर ऑनलाइन अवैध लेन-देन किया जा रहा था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी कृष्ण सोनकर से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बालाघाट (म.प्र.) में दबिश दी।
पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नग मोबाइल जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
शाहरुख खान पिता स्व. शमीम खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी: वार्ड नंबर 3, प्रिंस कॉलोनी, थाना कोतवाली, जिला बालाघाट (मध्य प्रदेश)।
आरोपी के कृत्य पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर दिनांक 14.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा भविष्य में भी साइबर अपराधों एवं अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मिलन सिंह, प्रधान आरक्षक शंभू नाथ द्विवेदी, आरक्षक लीलेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी
