रायपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी बस्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।


29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक देशी कट्टा लेकर लोगों को डराते हुए क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद अमीरुद्दीन उर्फ जीशान (26), निवासी नेहरू नगर, चांदनी चौक, रायपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का देशी कट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ ,पुलिसवाला न्यूज

Comments are closed.

Exit mobile version