दमुआ। नगर में भुजालिया पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों ने भुजालिया की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद एक-दूसरे को भुजालिया भेंट कर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।WhatsApp Image 2026 08 29 at 18.43.10

भुजालिया पर्व को लेकर नगर में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया। महिलाओं ने भुजालिया लेकर घर-घर जाकर बड़ों का आशीर्वाद लिया और छोटों को स्नेह प्रदान किया।

पर्व के दौरान नगर में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की सुंदर मिसाल देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को भुजालिया देकर “भुजालिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं” दीं। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।

राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply

Exit mobile version