दमुआ, 29 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका परिषद दमुआ के कार्यालय में तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए टिकट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर एवं समस्त सभापति तथा पार्षदगणों द्वारा तीर्थ दर्शन यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही यात्रियों को मिष्ठान खिलाकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें यात्रा टिकट वितरित किए गए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने सभी यात्रियों की सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति रही। तीर्थ यात्रा को लेकर यात्रियों में भी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

पुलिस वाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू

Leave A Reply

Exit mobile version