Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
f0d7b7c1 2029 4013 b0a3 8b3330e11a25

ग्राम नीमखेड़ा में सैकड़ो एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से कब्जा मुक्त कराने की मांग, बहोरीबंद प्रशासन से ग्रामीणों की गुहार, निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 09.52.20 3

लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से अधर में लटका 300 मीटर कुआं से पड़वार मार्ग का निर्माण, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 09.15.13

किसानों के हित में भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा कदम

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ग्राम नीमखेड़ा में सैकड़ो एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से कब्जा मुक्त कराने की मांग, बहोरीबंद प्रशासन से ग्रामीणों की गुहार, निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए
  • लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से अधर में लटका 300 मीटर कुआं से पड़वार मार्ग का निर्माण, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
  • किसानों के हित में भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा कदम
  • राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन
  • सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह
  • सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
  • मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - बेटियां पिता का मान बढ़ाएं, युवा गलत संगति से बचें और भगवत भक्ति में लगाएं मन : पं. विपिन बिहारी जी महाराज
Policewala

बेटियां पिता का मान बढ़ाएं, युवा गलत संगति से बचें और भगवत भक्ति में लगाएं मन : पं. विपिन बिहारी जी महाराज

PolicewalaBy PolicewalaNovember 3, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 11 03 at 14.13.56

 

नर्मदापुरम सांसद चौधरी दर्शन सिंह सहित अतिथियों ने किया व्यास पूजन, कथा स्थल पर मेला प्रदर्शनी के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गोटेगांव/ में  मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन एवं पटेल परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में चतुर्थ दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथा व्यास पं. विपिन बिहारी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार, पारिवारिक मर्यादा और भगवत भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि बेटियां ऐसा आचरण करें जिससे पिता का मान-सम्मान बढ़े और युवा गलत संगति तथा क्षणिक आकर्षण से दूर रहकर अपना मन भगवान की भक्ति में लगाएं।

 

महाराज श्री ने कहा कि जिस स्थान पर भगवान के नाम का स्मरण, भजन-कीर्तन और पूजन नहीं होता, वहां का वातावरण आध्यात्मिक दृष्टि से उचित नहीं माना जाता। जीवन में ऐसे संबंधों और मोह का कोई औचित्य नहीं है, जहां भगवान के चरणों के प्रति प्रेम और भक्ति का भाव न हो। उन्होंने विभीषण द्वारा रावण का साथ छोड़ने, भरत द्वारा माता कैकेयी के अनुचित निर्णय का विरोध करने और भक्त प्रह्लाद द्वारा पिता हिरण्यकश्यप के अधर्म के सामने भी अपनी भक्ति पर अडिग रहने के प्रसंगों के माध्यम से धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

 

बेटियों को संस्कारों और पारिवारिक मर्यादाओं का महत्व समझाते हुए उन्होंने कहा कि बेटियां अपने आचरण से परिवार की प्रतिष्ठा बनाए रखें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे माता-पिता को समाज में अपमानित होना पड़े। वहीं युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि क्षणिक प्रेम, आकर्षण और गलत संगति के कारण अपने परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। व्यक्ति का मन यदि प्रभु की भक्ति में लगा रहता है तो वह गलत संगति और बुराइयों से स्वयं को बचा सकता है।

 

श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का किया भावपूर्ण वर्णन

 

कथा के दौरान पं. विपिन बिहारी जी महाराज ने भगवान के अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि और अधर्म का प्रकोप बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। इसी क्रम में उन्होंने कंस के अत्याचार, भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए।

 

सांसद दर्शन सिंह सहित अतिथियों ने किया व्यास पूजन

 

चतुर्थ दिवस की कथा में नर्मदापुरम सांसद चौधरी दर्शन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. रामस्नेही पाठक, सुबोध जैन जबलपुर सहित अन्य अतिथियों ने व्यासपीठ पर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। आयोजन की ओर से जालम सिंह पटेल एवं श्रीमती सुमनलता पटेल ने कथाव्यास पं. विपिन बिहारी जी महाराज का विधिवत व्यास पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

कथा स्थल पर मेला प्रदर्शनी और स्वास्थ्य शिविर

 

मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर सरदार सिंह पटेल ने श्रद्धालुओं से कथा के शेष दिवसों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि भागवत कथा से प्राप्त आध्यात्मिक ज्ञान और संस्कारों को जीवन में अपनाना ही आयोजन की वास्तविक सार्थकता है।

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पालिका, जनपद पंचायत, पुलिस प्रशासन, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव सहित विभिन्न विभागों द्वारा व्यवस्थाएं की गई हैं। कथा स्थल पर मेला प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाकर नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कथा के दौरान आरती एवं कथा समापन के पश्चात ग्वाल मंडली द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

f0d7b7c1 2029 4013 b0a3 8b3330e11a25

ग्राम नीमखेड़ा में सैकड़ो एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से कब्जा मुक्त कराने की मांग, बहोरीबंद प्रशासन से ग्रामीणों की गुहार, निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 09.52.20 3

लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से अधर में लटका 300 मीटर कुआं से पड़वार मार्ग का निर्माण, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 09.15.13

किसानों के हित में भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा कदम

November 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026773
Don't Miss
f0d7b7c1 2029 4013 b0a3 8b3330e11a25 Policewala

ग्राम नीमखेड़ा में सैकड़ो एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से कब्जा मुक्त कराने की मांग, बहोरीबंद प्रशासन से ग्रामीणों की गुहार, निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए

By PolicewalaNovember 26, 20265

कटनी । तहसील बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम नीमखेड़ा में लगभग सैकड़ो एकड़ भूमि पर अवैध अतिक्रमण…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 26 at 09.52.20 3

लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से अधर में लटका 300 मीटर कुआं से पड़वार मार्ग का निर्माण, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 09.15.13

किसानों के हित में भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा कदम

November 26, 2026
fded9eac de36 42f8 9c5d 3c0aec9f48ce

राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन

November 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
f0d7b7c1 2029 4013 b0a3 8b3330e11a25

ग्राम नीमखेड़ा में सैकड़ो एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से कब्जा मुक्त कराने की मांग, बहोरीबंद प्रशासन से ग्रामीणों की गुहार, निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए

November 26, 2026
WhatsApp Image 2026 11 26 at 09.52.20 3

लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से अधर में लटका 300 मीटर कुआं से पड़वार मार्ग का निर्माण, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

November 26, 2026
Visitors
2074585
This Month : 69490
This Year : 646502
Total Users : 1648822
Views Today : 1471
Total views : 6525082
Who's Online : 24
Server Time : 2026-11-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.