बिलासपुर, 17 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर बिलासपुर ने आज एक ऐतिहासिक क्षण देखा। शनिवार संध्या 6:00 बजे अरपा रिवर व्यू से माँ महामाया मंदिर रतनपुर तक भव्य चुनरी यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा को देखने के लिए पूरा बिलासपुर सड़कों पर उमड़ पड़ा।
51 पंडितों के शंखनाद से गूंजा अरपा तट
कार्यक्रम की शुरुआत 51 पंडितों के सामूहिक शंखनाद से हुई, जिसकी अलौकिक ध्वनि से अरपा तट गूंज उठा। इसके बाद 11 पंडितों द्वारा माँ अरपा की भव्य महा आरती की गई।
125 फीट चुनरी और नरसिंह-बजरंगबली की झांकियां
यात्रा का मुख्य आकर्षण 125 फीट लंबी चुनरी रही। साथ ही भगवान नरसिंह, बजरंगबली सहित अन्य मनमोहक झांकियों ने सबका मन मोह लिया।
यात्रा का रूट
यह यात्रा महामाया चौक, बिलासपुर से प्रारंभ होकर सेंदरी, भैरव बाबा मंदिर होते हुए रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर में संपन्न होगी।
रतनपुर में भव्य स्वागत की तैयारी
यह यात्रा देर रात रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर पहुंचेगी, जहाँ स्थानीय लोगों एवं मंदिर समिति द्वारा इस ऐतिहासिक यात्रा के भव्य स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं। जगह-जगह तोरण द्वार, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
समापन पर मंदिर के मुख्य द्वार पर पुनः 51 पंडितों द्वारा शंखनाद एवं 11 पंडितों द्वारा भव्य महामाया महा आरती के बाद माँ को 125 फीट चुनरी अर्पित की जाएगी।
श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शुद्ध पेयजल, चाय-कॉफी, शरबत, अल्पाहार और मेडिकल की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव जी
यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव कोको पड़ी जी
कांग्रेस नेता विजय पांडे जी
विजय केसरवानी जी
कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा जी
स्वप्निल शुक्ला जी
शिवा मिश्रा जी
महेश दुबे (टाटा महाराज)
डब्बू साहू जी
अंकित गौरह जी
पिंकू पांडे जी
गोलू चाँदनी जी
आशीष गोयल जी
हनी जायसवाल जी
रंजित सिंह जी
देव माली जी
अजय मनहर जी
पुष्पेंद्र साहू जी
सूरज मरकाम जी
प्रमोद नायक जी
हनी जयसवाल जी
मृत्युंजय शर्मा जी
आशुतोष सिंह जी
गुलशन जी
आशीष सोनी जी
भूपेंद्र यादव जी
मनीष सोनी जी
डॉ दीपक
पीहू चौबे
– आयोजक : आशीष मोनू अवस्थी
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा
9098970709
