सरगुजा में मुचलिम पेशी ड्यूटी पर गए थे दोनों जवान, वर्दी में शराब सेवन कर जमीन पर सोते मिले।
दुर्ग। सरगुजा जिले में मुचलिम पेशी ड्यूटी पर गए दुर्ग पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक जीवन प्रकाश एक्का एवं आरक्षक क्रमांक 1223 ऋषिकांत त्रिपाठी को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। दोनों जवानों को 17 अक्टूबर 2026 को सरगुजा भेजा गया था।
पुलिस के आदेश के अनुसार, 18 अक्टूबर को शाम करीब 5:40 बजे दोनों जवान अंबिकापुर के नए बस स्टैंड पर पुलिस वर्दी में शराब का सेवन करने के बाद जमीन पर सोते हुए पाए गए। घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दुर्ग के पुलिस अधीक्षक ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
आदेश में संबंधित अधिकारियों को घटना की प्रारंभिक जांच पूरी कर पांच दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।

