पुलिस चौकी बिलहरी (थाना कुठला)

एक सीडी डीलक्स बाइक व 36 लीटर शराब कीमती करीब 70,000 रुपए की गई जप्त

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया ,थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय व बिलहरी पुलिस स्टाफ द्वारा दिनांक 1 मई 2026 को दो व्यक्तियों को चार पेटी देसी शराब जिसमें 200 क्वार्टर देसी शराब करीब 36 लीटर कीमती करीब 20,000 व एक मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स कीमती गरीब ₹50,000 कुल मशरूका 70,000 जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक राम सिंह, प्र आर.व्यास गुप्ता,आर सौरभ जैन, दिलकेश्वर सिंह,संदीप भलावी की सराहनीय भूमिका रही ।
जितेंद्र मिश्रा

Comments are closed.

Exit mobile version