बिजली विवाद में कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, डभरा पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

 

​सक्ती। जिले के डभरा थाना अंतर्गत ग्राम रामभांठा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पुत्र ने मामूली विवाद पर अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

​घटना का संक्षिप्त विवरण:

 

​विवाद की जड़: 26 मार्च को बिजली कनेक्शन को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था।

 

​हमला: विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी सुमित कुमार महिलांगे (35 वर्ष) ने अपने पिता मनबोध महिलांगे के सिर और चेहरे पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण वृद्ध पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

 

​पुलिस कार्रवाई: सूचना मिलते ही एसपी प्रफुल्ल ठाकुर और एएसपी पंकज पटेल के निर्देशन में डभरा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है।

 

​मानसिक स्थिति पर संदेह:

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सुमित की मानसिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों से ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर चुकी है

रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version