कटनी/ बहोरीबंद
बहोरीबंद। युवाओं और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कांग्रेस द्वारा बुधवार को बहोरीबंद क्षेत्र में संपर्क अभियान चलाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह एवं पार्टी पदाधिकारियों ने युवाओं और विद्यार्थियों से संपर्क कर व्यवस्था कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।स्थानीय मेन बाजार में बुधवार को जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि डिग्री हासिल करने के बाद भी युवाओं के सामने रोजगार बड़ी चुनौती है। पढ़े-लिखे युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ रोजगार उपलब्ध कराना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के रोजगार और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाएगी। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने की अपील की।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ के एल जैन, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र पौराणिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देव सिंह लोधी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सैनी,अजय गर्ग, गणेश नारायण गुप्ता,ताम सिंह पटेल, नीरज पटेल, संजय पटेल, पूर्णेन्द् पटेल, सचिन सिंह, पप्पू मिश्रा, भगवान सिंह, राजेश तिवारी, संजय पटेल सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा युवा और विद्यार्थी मौजूद रहे।
पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से संभाग ब्यूरो पारस गुप्ता की रिपोर्ट

