*महिला सम्मेलन नारी शक्ति को सशक्त बनाने का एक माध्यम: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल*

 

*विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने महिला सम्मेलन की तैयारी बैठक ली,कहा-नारी शक्ति के बिना समृद्ध समाज की कल्पना अधूरी*

 

*बसना विधायक कार्यालय में दिग्गजों की उपस्थिति में हुई विशेष बैठक, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को बांटी जिम्मेदारियां*

*बसना*। स्थानीय विधायक कार्यालय में आगामी जिला स्तरीय महिला सम्मेलन के भव्य और सफल आयोजन को लेकर एक विशेष और महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी महिला सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और इसकी पूरी रूपरेखा तैयार की गई।

 

बैठक में उपस्थित मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि महिला सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र की महिलाओं की क्षमता, उनके अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी को रेखांकित करने का एक सशक्त मंच है। प्रदेश की भाजपा सरकार हमेशा से महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस जिला स्तरीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जिले भर की महिलाओं को एकजुट करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें सीधे जोड़ना है।

 

चर्चा को आगे बढ़ाते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि “नारी शक्ति” के बिना एक समृद्ध समाज की कल्पना अधूरी है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। महतारी वंदन योजना जैसी क्रांतिकारी योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी बनाया है। इस भव्य सम्मेलन के माध्यम से हम जिले की दूर-दराज की ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचेंगे, ताकि वे अपनी नेतृत्व क्षमता को पहचान सकें और समाज के विकास में अपनी भागीदारी और मजबूती से दर्ज करा सकें। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ जुटना होगा।

 

बैठक के अंतिम चरण में तैयारियों की समीक्षा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सम्मेलन में आने वाली प्रत्येक माता-बहन के लिए सुगम आवागमन, बैठने की उत्तम व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और भोजन की समुचित व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस भव्य सम्मेलन की सूचना और आमंत्रण जिले के हर गांव, हर वार्ड और हर घर तक पहुंचना चाहिए ताकि कोई भी जरूरतमंद महिला इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने से वंचित न रहे।

 

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के बीच कार्यों के सटीक विभाजन पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मंच व्यवस्था, स्वागत टीम, प्रचार-प्रसार और भोजन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी जाएं। अंत में उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया, ताकि जिला स्तरीय महिला सम्मेलन को पूर्णतः सफल बनाया जा सके।

 

इस विशेष बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव,महामंत्री भाजपा बसना दीपक शर्मा, महामंत्री भाजपा बसना सरोज पाण्डेय, कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत चौधरी, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा अरुण साहू, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राजू सांई, अध्यक्ष युवा मोर्चा बसना आकाश सिन्हा, अध्यक्ष महिला मोर्चा पिरदा विमला बेहरा,महामंत्री युवा मोर्चा बसना नवीन भट्ट,पार्षद संगीता नायक,भाजपा मंत्री मंडल महिला मोर्चा बसना गिरजा नंद,मंत्री भाजपा मंडल महिला मोर्चा किरण नायक, महामंत्री पिरदा रीना प्रधान,महामंत्री बसना महिला मोर्चा मन कुमारी महंती,क्षेत्र की प्रमुख महिला पदाधिकारी, नीलांचल सेवा समिति के सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव

ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version