सतना मध्य प्रदेश
समाचार
सतना 01 अक्टूबर 2026/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी की उपस्थिति में गुरूवार को नागौद विकासखंड के बम्हौर तथा सोहावल विकासखंड के बराकला स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए सीखने, खेलने और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाना रहा। इस दौरान बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं तथा उनके पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की गई। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने आंगनवाड़ी केंद्रों का अवलोकन करते हुए बच्चों से संवाद किया और उनकी गतिविधियों में सहभागिता की। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से केंद्र की गतिविधियों एवं बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।
प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो
