बनखेड़ी थाने में शांति समिति की बैठक, गणेश उत्सव सहित आगामी त्योहारों पर हुई चर्चा –

 

नर्मदापुरम बनखेड़ी – आगामी गणेश उत्सव एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बनखेड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में तहसीलदार अंजू लोधी, थाना प्रभारी विजय सनस सहित नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। इस दौरान गणेश उत्सव के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

 

अधिकारियों ने सभी से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही आयोजकों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन संपन्न कराने की बात कही गई।

 

बैठक में उपस्थित वरिष्ठजनों एवं समिति सदस्यों ने भी आगामी त्योहारों को लेकर अपने सुझाव दिए और प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

रिपोर्ट – रवि देजवार।

Leave A Reply

Exit mobile version