पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालिका को उत्तरप्रदेश से दस्तयाब किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दस्तयाब बालिकाओं का विवरण इस प्रकार है किः-
• दिनांक 05.10.2026 को फरियादी फरियादिया रिपोर्ट लेख करायी कि इसकी नाबालिक लड़की 15 साल की है कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कहीं अपहरण कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्र. 591/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की गई, दौरान विवेचना अपहृता की दस्तयाबी हेतु गठित टीम एवं तकनीकी साक्ष्यों सायबर सेल की मदद से अपहृत बालिका को उत्तरप्रदेश से आज दिनांक 28.10.2026 को दस्तयाब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
विशेष भूमिका – उपरोक्त दस्तयाबी कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश दुवे, महिला आरक्षक रुपाली यादव एवं सायबर सेल से आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्ट जितेन्द्र मिश्रा
