बच्चे कल का भविष्य, बच्चों को अच्छी शिक्षा देना हमारा फर्ज : विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी
मैहर मध्य प्रदेश
‘स्कूल चलें हम’ अभियान के भविष्य से भेंट कार्यक्रम संपन्न।
मैहर, 4 अप्रैल, विद्यार्थी का जीवन अनुशासन, मेहनत, और समय प्रबंधन से परिपूर्ण रहना चाहिए। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शिक्षा के प्रति बहुत संवेदनशील हैं, स्कूल जाने वाले प्रत्येक बच्चे को शिक्षित कर उनके बेहतर जीवन के लिए हर संभव सरकार प्रयास कर रही है। उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने आज स्थानीय शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत भविष्य से भेंट कार्यक्रम में व्यक्त किए।
विधायक श्री चतुर्वेदी ने आगे कहा कि बच्चे कल का भविष्य है, बच्चों को अच्छी शिक्षा देना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
सरकार बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार अनेकों कार्य कर रही है। इसमें नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, गणेश वितरण, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृतियां, नि:शुल्क साइकिल वितरण, लैपटॉप एवं स्कूटी वितरण जैसी कल्याणकारी योजना शामिल है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की पुलिस उप निरीक्षक सुश्री रेनू सिंह ने भी बच्चों से पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के संबंध में चर्चा की।
कार्यक्रम के आरंभ में मां सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर सभी अतिथियों ने पूजन अर्चन किया। बच्चों के द्वारा मां सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साह, और शिक्षा के प्रति जागरूकता देखकर मन प्रफुल्लित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया ।
शासकीय सांदीपनि उच्चतर विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि हम सभी मिलकर हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लें और उनके सपनों को साकार करने में सहयोग करें। इस मौके पर श्री आलोक अग्रवाल,श्री सचिन मिश्रा, श्री संतोष राजा पांडे,श्री आदित्य नारायण शुक्ला ,श्री पारसनाथ तिवारी ,श्री रविन्द्र सिंह मंजू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों के साथ संस्था की शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित थे।
कार्यों का निरीक्षण
विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही इस कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें तथा मंच की ऊंचाई को भी बढ़ाया जाए। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी
