❗ब्रेकिंग न्यूज़ | जुन्नारदेव
🚔 फ्लाईओवर के पास अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त, पुलिस की सख्त कार्रवाई
❗जुन्नारदेव। जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक के*निर्देशानुसार जुन्नारदेव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फ्लाईओवर के पास से अवैध रेत से भरा एक लाल रंग का ट्रैक्टर पकड़ लिया
❗थाना प्रभारी एवं उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे ने राजस्व अमले के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर ट्रैक्टर को जब्त किया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया है
👉सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है
👉पुलिस का स्पष्ट संदेश
❗अवैध रेत उत्खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू
