डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
प्रवेश उत्सव में रैली, निःशुल्क पुस्तक वितरण और विशेष भोज से गूंजा लालपुर विद्यालय
डिंडोरी। आज दिनांक 01 अप्रैल 2026 को शासकीय नवीन माध्यमिक शाला लालपुर में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, पालकों, शिक्षकों एवं ग्राम के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवेश उत्सव रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े नारों के माध्यम से गांववासियों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि विस्तार अधिकारी शहपुरा भूपनारायण सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके द्वारा बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया गया तथा अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सहभागिता की। इस आयोजन ने न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि विद्यालय और समुदाय के बीच आपसी समन्वय को भी मजबूत किया।
