तिरंगा चौक पर उमड़ा जनसैलाब, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच हुआ आत्मीय अभिनंदन
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गरियाबंद नगर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में नगर के हृदय स्थल तिरंगा चौक में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जोरदार नारों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान तिरंगा चौक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनसमर्थन का केंद्र बना रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से ही तिरंगा चौक पर मौजूद थे। जैसे ही उनका काफिला नगर पहुंचा, “भूपेश बघेल जिंदाबाद”, “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी ने अपने लोकप्रिय नेता का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह दौरा अमलीपदर में आचार्य युवराज पाण्डेय के भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर दर्शन एवं सौजन्य भेंट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए था। गरियाबंद प्रवास के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और समसामयिक विषयों पर चर्चा की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मीरी, प्रेम सोनवानी, आबिद देवर, शैलेन्द्र साहू, चम्मन साहू, चंद्रभूषण चौहान, रमेश मेश्राम, पार्षद संदीप सरकार, एनएसयूआई प्रदेश सचिव चित्रांश ध्रुव, विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, जिला महामंत्री परमजीत कौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सविता गिरी, प्रतिभा पटेल, पार्षद शीला तांडी, सुरेखा नागेश, हिमकला साहू, ममता फुलझले, असंगठित जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानु सिन्हा, कादर हिंगोरा, गैंद लाल सिन्हा, वालेश मरकाम, नादिर खान, ऐश्वर्य यदु, जिला कोषाध्यक्ष नंदू गोस्वामी, अक्तूराम यादव, रितेश तांडी, छात्र संघ अध्यक्ष नीरज देवांगन, आकाश देवांगन, प्रदीप यादव, देवेश सिन्हा, नमन ध्रुव, श्रीकांत साहू, लीलेश सोम, मोतीलाल देवांगन, अमन तिवारी, मनोज सोनवानी एवं एहसान मेमन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत ने गरियाबंद में कांग्रेस संगठन की सक्रियता, एकता और जनसंपर्क को नई ऊर्जा प्रदान की।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद







