पूज्य शदाणी दरबार की भजन संध्या में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, संत श्री युधिष्ठिर जी महाराज से लिया आशीर्वाद।
संतों का सान्निध्य जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है : पुरन्दर मिश्रा।
रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा रविवार को पूज्य शदाणी दरबार में आयोजित भव्य भजन संध्या में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य संत श्री युधिष्ठिर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
भजन संध्या में मधुर भजनों और प्रभु भक्ति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं में सराबोर नजर आए।
इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि संतों का सान्निध्य और उनका आशीर्वाद व्यक्ति को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और संस्कारों को सुदृढ़ करने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देते हैं।
विधायक श्री मिश्रा ने पूज्य संत श्री युधिष्ठिर जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।
