डिंडौरी मध्यप्रदेश
अखिलेश झारिया

शाम 5 बजे घर से हुई थी लापता, सूचना मिलते ही विक्रमपुर पुलिस ने शुरू की तलाश; दूसरे मोहल्ले के पास मिली बच्ची

डिंडौरी। विक्रमपुर चौकी क्षेत्र के कसाईसोंडा गांव से रविवार शाम लापता हुई 6 वर्षीय बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल खोज निकाला। बालिका के सुरक्षित मिलने और घर लौटने के बाद परेशान परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कसाईसोंडा निवासी उर्मिला मार्को की 6 वर्षीय पुत्री आव्या मार्को रविवार शाम करीब 5 बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी देर तक बच्ची का पता नहीं चलने पर परिजनों ने आसपास तलाश की और इसके बाद मामले की सूचना विक्रमपुर पुलिस चौकी को दी।

6 वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अतुल हरदहा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र, कस्बे और विभिन्न मोहल्लों में बच्ची की तलाश शुरू की। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर बालिका के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

लगातार तलाश के दौरान पुलिस टीम को बालिका दूसरे मोहल्ले के पास सकुशल मिल गई। पुलिस बालिका को सुरक्षित लेकर उसके परिजनों के पास पहुंची और मां उर्मिला मार्को के सुपुर्द किया।

काफी देर से बेटी की तलाश में परेशान परिजनों के चेहरे पर बच्ची के सकुशल मिलते ही राहत दिखाई दी। परिजनों ने त्वरित तलाश कर बच्ची को सुरक्षित खोज निकालने पर पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अतुल हरदहा, एएसआई संतोष वांसकर, प्रधान आरक्षक जगत नेताम, आरक्षक रिंकू और आरक्षक संत राम की भूमिका रही।

Leave A Reply

Exit mobile version