सत्यं सदैव जयते।
नो एंट्री में वाहन प्रवेश और यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आने पर पुलिसवाला न्यूज़ के ब्यूरो चीफ मयंक श्रीवास्तव ने घटनाक्रम का वीडियो बनाया। वाहन को लाने वाले ने कथित तौर पर कहा,
“ आपकी जानकारी के लिए बता दूं मेरी गाड़ी रोज आती जो करना है कर लो”
मामले की जानकारी यातायात डीसीपी अर्चना झा को दी गई, जिन्होंने तत्काल संज्ञान लेकर वाहन के खिलाफ कार्रवाई की।
इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं। पुलिसवाला न्यूज़ की खबर का असर सामने आया।
कार्रवाई के लिए यातायात डीसीपी अर्चना झा का आभार।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
