बोराई में 11.033 किलो गांजा तस्करी मामले में फरार सप्लायर कमलेश सरदार पकड़ा गया, दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार।

धमतरी। धमतरी पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर कमलेश सरदार (46 वर्ष), निवासी उमरकोट, जिला नवरंगपुर, ओडिशा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को बोराई बैरियर पर जांच के दौरान भवानी ट्रेवल्स की बस से मध्यप्रदेश के दो आरोपियों निखिल वर्मा और मोहित गोदारा को 11 किलो 33 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2.20 लाख रुपये थी।

विवेचना में सामने आया कि दोनों आरोपी गांजा ओडिशा निवासी कमलेश सरदार से खरीदकर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version