सिवनी मध्यप्रदेश
थाना कोतवाली, जिला सिवनी (म.प्र.)
दिनांक : 11/10/2026

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी द्वारा चोरी एवं नकबजनी के अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिये गये निर्देशों के परिपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से हुई मोटरसाइकिल चोरी की 02 घटनाओं का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है।

घटनाओं का संक्षिप्त विवरण :-

1. अपराध क्र. 298/26 धारा 303(2) BNS :-
दिनांक 16/04/2026 को प्रार्थी शोएब इर्रहमान खान निवासी टिग्गा मोहल्ला सिवनी, जो जिला न्यायालय सिवनी में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ हैं, अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्र. MP-22-MJ-7666 से ड्यूटी पर आये थे। न्यायालय परिसर के स्टैंड में खड़ी करने के बाद शाम 06 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 25,000/- रूपये है।

2. अपराध क्र. 884/26 धारा 303(2) BNS :-
दिनांक 05/10/2026 को प्रार्थी तिलक मालवी निवासी मालवीय नगर छिंदवाड़ा अपने भाई की होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्र. MP28MZ2543 से जिला न्यायालय सिवनी आया था। दोपहर 12 बजे मुख्य गेट के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर न्यायालय के अंदर चला गया था। दोपहर 02 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। कीमत लगभग 50,000/- रूपये।

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर संदेही की पतासाजी की गई।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी :-
पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध बालकृष्ण पिता ब्रजमोहन वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कपुर्दा थाना चौरई जिला छिंदवाड़ा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ पर आरोपी ने दोनों घटनाओं को करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे/निशानदेही से चोरी गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP28MZ2543 विधिवत जप्त की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। दूसरी मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु प्रयास जारी हैं।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड :-
गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से 07 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

जप्त सामग्री :- होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP28MZ2543 कीमती 50,000/- रूपये।

सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, प्रआर. कृष्णकुमार वानखेड़े, प्रआर. प्रदीप चौधरी, प्रआर. सुधीर चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्ट:-जिला ब्यूरो जितेंन्द्र बघेल

Leave A Reply

Exit mobile version