11 होटल-ढाबों पर दी गई दबिश ढाबे पर बैठाकर शराब पिलाने पर प्रकरण दर्ज ।
नीमच, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रूप से शराब पिलाने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा देर रात्रि नीमच बायपास हाईवे तथा जैतपुरा फंटे से नयागांव तक संचालित होटल-ढाबों की सघन जांच की गई।
संयुक्त दल ने शराब पिलाने के उद्देश्य से बैठक व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले संदिग्ध 11 होटल-ढाबों पर दबिश देकर जांच की। इस दौरान ढाबे पर ग्राहकों को बैठाकर शराब पिलाने इस पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36 के अंतर्गत एक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। साथ ही सभी होटल-ढाबा संचालकों को अपने परिसर में शराब न पिलाने की सख्त हिदायत दी गई।
यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. दांगी के निर्देशन में की गई। जांच दल में नीमच तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया, नीमच सिटी थाना प्रभारी विजय सागरिया, आबकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार कवारे, संजय राठौड़, पंकज राठौड़, दीपक आंजना, आबकारी मुख्य आरक्षक गोपाल शर्मा, आबकारी आरक्षक विष्णु यादव, विलास डगिया, श्री बलवंत भाटी, महेश गेहलोत, सुश्री निशा राजपूत, सुश्री मधुमिता मालवीय एवं नीमच सिटी पुलिस थाना का स्टाफ शामिल रहा।
जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच







