नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार |

 

 

 

बिलासपुर /नाबालिग लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दिनांक 24.04.26 को दोपहर से बहला फुसलाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मे गुम इंसान क्रमांक-26/26 व अप.क.- 271 / 26 धारा 137 (2) बी. एन. एस कायम कर पता तलाश में लिया गया था प्रकरण में परिजनों / रिस्तेदारों का कथन लिया गया जिसमें अनावेदक लक्की निषाद निवासी कंसा चौक कोतवाली के उपर संदेह व्यक्त किया गया था, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा टीम के साथ आरोपी के मोबाईल लोकेशन के आधार पर रायपुर रेल्वे स्टेशन से बरामद किया गया है प्रकरण में अपहृत बालिका का कथन कराया जिसमें अपहृत बालिका को अनावेदक लक्की निषाद के द्वारा भगाकर ले जाकर जबरस्ती शारीरिक संबंध बनाना बतायी है प्रकरण में धारा 64 (2) (एम) बीएनएस धारा 6 पास्कों एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

 

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा 

क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी

Leave A Reply

Exit mobile version