रायपुर
नशे में वाहन चालने पर डी.जे. वाहन चालक पर माननीय न्यायालय ने लगाया 60000 रूपये अर्थदंड
नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए डॉ. लाल उमेंद सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश में डॉ. प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं गुरजीत सिंह व सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में प्रत्येक रात्रि में 11.00 बजे से रात्रि 02.00 बजे तक शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमित रूप से अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त दिन व संध्या समय में भी वाहनों की जांच में नशे की हालत में दिखने पर जांच कार्यवाही की जाती है। थाना प्रभारी यातायात भाठागांव बस स्टैंड निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपने थाना क्षेत्र लाखेनगर -पुरानी बस्ती में यातायात व्यवस्था बनाने हेतु पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी लगभग 11.37 बजे लाखेनगर चौक पर चंदू धुमाल वाली माजदा गाड़ी लहराते हुए चलाते दिखाई दिया जिसे रोककर चालक को ब्रीथ एनालाईजर मशीन से जांच किया। चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। मालवाहक वाहन में डी.जे. सिस्टम को वाहन के बॉडी के बाहर एंगल लगाकर वेल्डिंग कर उंचा, लंबा बांधा गया था। 
अपील:- रायपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि सड़क पर आवागमन के दौरान यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं। नशे की हालत में वाहन कदापि न चलायें। नशे की हालत में वाहन चलाने से वाहन पर चालक का नियंत्रण नही रहता हादसें की आशंका बनी रहती है। मालवाहक वाहनों में वाहन को मॉडिफाई कर साउंण्ड सिस्टम को असुरिक्षत तरीके से बांधकर उपयोग न करें। माननीय न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए उपयोग करें।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
Trending
- सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा
- यातायात पुलिस रायपुर: ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, 10 आधुनिक वाहनों के साथ क्यूआरटी टीम रवाना
- थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तार
- एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर ₹4,25,000 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करने में थाना नीलगंगा पुलिस को सफलता।
- भिलाई में एकतरफा प्यार में युवती की निर्मम हत्या, मुस्तैद दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रायपुर से आए कातिल को दबोचा
- नशा मुक्ति’ के लिए महाअभियान: 15 जुलाई से पुलिस करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई
- सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत मार्ग चौड़ीकरण में नगरवासियों का सहयोग सराहनीय — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- थाना महाकाल पुलिस की तत्परता से महाराष्ट्र से आईं दो महिला दर्शनार्थियों को मिला परिवार का साथ – बिछड़ी महिलाओं को सकुशल परिजनों से मिलाया।
