चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा के कार्यों की सराहना कर थपथपाई पीठ, जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।दिनांक, 2 नवंबर2026जिले,में,कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी ने पुलिस चौकी निवार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा पुलिस चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई और बेहतर कार्य के लिए शाबाशी दी।
निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी,ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से जुआ-सट्टा,अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा इनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सतत निगरानी रखते हुए अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रियता से कार्य करें। साथ ही आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निराकरण करने और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत बनाने की बात कही।
चौकी प्रभारी के कार्यों की सराहना से बढ़ा मनोबल
औचक निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा के कार्यों की सराहना किए जाने से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कार्यों की प्रशंसा को बेहतर पुलिसिंग और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।
नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार बनी रहनी चाहिए।







