नीमच। जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत जिले के 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अस्थायी रूप से नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में कई थाना क्षेत्रों के साथ महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक (उनि) एवं सहायक उप निरीक्षक (सउनि) स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
उप निरीक्षक स्तर पर बदलाव
1. उनि नरेंद्र सिंह राठौर – जाट चौकी से डिकेन चौकी, थाना रतनगढ़।
2. उनि भगवत सिंह – थाना नीमच कैंट से जाट चौकी, थाना रतनगढ़।
3. उनि लक्ष्मण सिंह चौहान – थाना जावद से कंजार्डा चौकी, थाना मनासा।
4. उनि शिवराज सिंह खिंची – थाना नीमच सिटी से सरवानिया महाराज चौकी, थाना जावद।
5. उनि दिवान सिंह – थाना नीमच कैंट से थाना जावद।
6. उनि रुफिना टोप्पो – थाना जावद से थाना नीमच कैंट।
7. उनि तेजसिंह सिसोदिया – थाना मनासा से थाना सिंगोली।
8. उनि रामकिशन सिंगावत – थाना बघाना से थाना नीमच सिटी।
सहायक उप निरीक्षक स्तर पर बदलाव
9. सउनि दिनेश खिंचावत – डिकेन चौकी, थाना रतनगढ़ से थाना सिंगोली।
10. सउनि रामनारायण दहिया – उपुअ अजाक कार्यालय नीमच से थाना रामपुरा।
11. सउनि रामबिलास – थाना रामपुरा से थाना नीमच सिटी।
12. सउनि गोपाल तन्नान – सरवानिया महाराज चौकी, थाना जावद से थाना मनासा।
13. सउनि कप्तान सिंह – थाना जीरन से नयागांव चौकी, थाना जावद।
14. सउनि श्यामलाल नागलोथ – थाना मनासा से थाना बघाना।
15. सउनि सत्यनारायण बारिया – थाना नीमच सिटी से पुलिस लाइन नीमच।
16. सउनि समरथ वर्मा – थाना नीमच सिटी से थाना यातायात नीमच।
पुलिस व्यवस्था में फेरबदल, नई जिम्मेदारियों के साथ बढ़ेगी जवाबदेही!
एसपी राजेश व्यास द्वारा जारी इस आदेश के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं पुलिस चौकियों में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। अब देखना होगा कि इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, पुलिसिंग और आमजन की शिकायतों के निराकरण में कितना सुधार देखने को मिलता है।
जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिला ब्यूरो – ललित सिंह चुंडावत, नीमच✍️







