Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
0d041c00 9ee1 4afd 8912 f545a33353f9

गरियाबंद नगर में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन का सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है “न्यू डिजनी लैंड मनोरंजन पार्क एवं मीना बाजार”।

May 20, 2026
WhatsApp Image 2026 05 20 at 17.12.43 1

जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: डॉक्टरों की लेट-लतीफी से गर्भ में शिशु की मौत, परिजनों ने कलेक्टर से की शिकायत

May 20, 2026
WhatsApp Image 2026 05 20 at 15.40.32

MCB को मिली हाईटेक सुरक्षा कवच: ‘डायल 112’ के 8 नए वाहन हुए रवाना, अब आपात स्थिति में फौरन पहुंचेगी राहत

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • गरियाबंद नगर में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन का सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है “न्यू डिजनी लैंड मनोरंजन पार्क एवं मीना बाजार”।
  • जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: डॉक्टरों की लेट-लतीफी से गर्भ में शिशु की मौत, परिजनों ने कलेक्टर से की शिकायत
  • MCB को मिली हाईटेक सुरक्षा कवच: ‘डायल 112’ के 8 नए वाहन हुए रवाना, अब आपात स्थिति में फौरन पहुंचेगी राहत
  • धूल के गुब्बारे में तब्दील हुआ शहडोल-रीवा रोड, सफर बना जानलेवा
  • श्रीराम कथा में उमड़ी भारी भीड़ कथा का तीसरा दिन
  • पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण
  • स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुईं।
  • स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुईं।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - धूल के गुब्बारे में तब्दील हुआ शहडोल-रीवा रोड, सफर बना जानलेवा
देश

धूल के गुब्बारे में तब्दील हुआ शहडोल-रीवा रोड, सफर बना जानलेवा

PolicewalaBy PolicewalaMay 20, 2026No Comments167 Views
WhatsApp Image 2026 05 20 at 14.21.07

धूल के गुब्बारे में तब्दील हुआ शहडोल-रीवा रोड, सफर बना जानलेवा

 

पिपरिया से जयसिंहनगर तक सड़क निर्माण में लापरवाही के आरोप, जनता में भारी आक्रोश

 

शहडोल। शहडोल से रीवा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि मुसीबत का कारण बन गया है। पिपरिया से जयसिंहनगर तक सड़क निर्माण कार्य के दौरान फैली अव्यवस्था ने पूरे इलाके को धूल के गुब्बारे में बदल दिया है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि राहगीरों, बाइक सवारों और स्थानीय ग्रामीणों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। हर गुजरते वाहन के साथ उड़ती धूल लोगों की आंखों और सांसों तक में पहुंच रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान न तो नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं।

 

हर दिन हादसों का खतरा

 

इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन धूल और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवारों के लिए यह सड़क सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। कई बार अचानक सामने से आ रहे वाहन धूल के कारण दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे रहने वाले लोगों का जीवन भी प्रभावित हो चुका है। घरों, दुकानों और खाने-पीने की चीजों तक में धूल जम रही है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।

 

जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

 

लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई के बजाय अधिकारियों की चुप्पी लोगों में नाराजगी बढ़ा रही है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जनता कब तक इस “मौत की सड़क” पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर रहेगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराया जाए। साथ ही नियमित पानी का छिड़काव, संकेतक बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

 

धूल से बढ़ रहा बीमारी का खतरा

 

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लगातार उड़ रही धूल के कारण बच्चों और बुजुर्गों में खांसी, एलर्जी और सांस संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। दिनभर सड़क किनारे धूल का गुब्बारा छाया रहता है, जिससे आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो चुका है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कब तक कार्रवाई करता है।

 

   अजय पाल

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 20 at 11.31.47

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

May 20, 2026
WhatsApp Image 2026 05 17 at 18.56.19

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 52 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

May 17, 2026
WhatsApp Image 2026 05 17 at 15.40.01

पेट्रोल पंप पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, खाली बोतलों की माला पहन शहर अध्यक्ष सोनवानी ने खोला मोर्चा

May 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026776
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026727
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026542
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026539
Don't Miss
0d041c00 9ee1 4afd 8912 f545a33353f9 Policewala

गरियाबंद नगर में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन का सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है “न्यू डिजनी लैंड मनोरंजन पार्क एवं मीना बाजार”।

By PolicewalaMay 20, 202620

शाम ढलते ही यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां बच्चे झूले, ड्रैगन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 05 20 at 17.12.43 1

जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: डॉक्टरों की लेट-लतीफी से गर्भ में शिशु की मौत, परिजनों ने कलेक्टर से की शिकायत

May 20, 2026
WhatsApp Image 2026 05 20 at 15.40.32

MCB को मिली हाईटेक सुरक्षा कवच: ‘डायल 112’ के 8 नए वाहन हुए रवाना, अब आपात स्थिति में फौरन पहुंचेगी राहत

May 20, 2026
WhatsApp Image 2026 05 20 at 14.21.07

धूल के गुब्बारे में तब्दील हुआ शहडोल-रीवा रोड, सफर बना जानलेवा

May 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
0d041c00 9ee1 4afd 8912 f545a33353f9

गरियाबंद नगर में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन का सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है “न्यू डिजनी लैंड मनोरंजन पार्क एवं मीना बाजार”।

May 20, 2026
WhatsApp Image 2026 05 20 at 17.12.43 1

जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही: डॉक्टरों की लेट-लतीफी से गर्भ में शिशु की मौत, परिजनों ने कलेक्टर से की शिकायत

May 20, 2026
Visitors
1652629
This Month : 45403
This Year : 224546
Total Users : 1226866
Views Today : 4300
Total views : 5588007
Who's Online : 7
Server Time : 2026-05-20
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.