शाम ढलते ही यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां बच्चे झूले, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस, टावर झूला सहित विभिन्न मनोरंजन साधनों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और मनोरंजन के आधुनिक साधनों से सजा यह मीना बाजार नगरवासियों के लिए गर्मी में राहत और खुशियों का केंद्र बन गया है। बच्चों के चेहरे पर दिख रही मुस्कान और परिवारों की उत्सुकता इस आयोजन की लोकप्रियता को साफ दर्शा रही है।
मनोरंजन पार्क में महिलाओं एवं युवाओं के लिए खरीदारी के कई आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां घरेलू सामग्री, खिलौने, कपड़े एवं खान-पान की दुकानों पर लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू और झूलों की गूंज से पूरा वातावरण उत्साह एवं उमंग से सराबोर नजर आ रहा है।
नगरवासियों का कहना है कि गरियाबंद में लंबे समय बाद ऐसा मनोरंजन मेला लगा है, जहां परिवार के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ विशेष देखने और आनंद लेने को मिल रहा है। देर रात तक चल रहे इस मीना बाजार में सुरक्षा एवं व्यवस्था भी बेहतर दिखाई दे रही है, जिससे लोग अपने परिवार के साथ बेफिक्र होकर मनोरंजन का आनंद उठा रहे हैं।
गर्मी के इस मौसम में “न्यू डिजनी लैंड मनोरंजन पार्क” बच्चों के लिए खुशियों की सौगात और परिवारों के लिए यादगार पल बनकर सामने आया है।
नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद









