पायलीखंड खदान क्षेत्र से हीरे चोरी कर बेचने की फिराक में था आरोपी।

धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में साइबर सेल एवं बिरेझर पुलिस की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे-30 पर कोड़ापार नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर 146 नग बहुमूल्य हीरे जैसे पत्थरों के साथ विनोद अग्रवाल (64 वर्ष), निवासी भाटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वर्ष 2018 में गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से हीरे चोरी करना और उन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाशना स्वीकार किया है। जब्त हीरों का शुद्ध वजन 13.49 ग्राम है। पुलिस ने हीरे, मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 10,15,200 रुपये का मशरूका जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।

Leave A Reply

Exit mobile version