धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: कुरूद में गांजा तस्करों पर कसा शिकंजा, तीन गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कुरूद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में घेराबंदी कर तीन आरोपियों को अवैध गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1045 ग्राम गांजा, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 30,440 रुपये आंकी गई है।
प्रथम कार्यवाही (भरदा चौक): मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हीरा लाल मण्डावी और बिरेन्द्र नेताम को दबोचा। इनके पास से 660 ग्राम गांजा और नगदी सहित कुल 19,190 रुपये का मशरूका जप्त किया गया।
द्वितीय कार्यवाही (कन्हारपुरी रोड): पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी खेमराज उर्फ नानू नगारची को अवैध बिक्री करते पकड़ा गया। इसके पास से 385 ग्राम गांजा और मोबाइल सहित 11,250 रुपये का सामान बरामद हुआ।
कानूनी कार्यवाही:
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-240x300.jpeg)




![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)

